{"_id":"6add14f1bef2dbfc400f8897","slug":"pet-candidates-may-face-a-struggle-to-find-buses-kanpur-news-c-362-1-ka11002-159410-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीईटी अभ्यर्थियों को बसों के लिए करनी पड़ सकती है मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीईटी अभ्यर्थियों को बसों के लिए करनी पड़ सकती है मशक्कत
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आगरा, मथुरा, इटावा और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों से अभ्यर्थी शनिवार रात शहर पहुंचे। रविवार को परीक्षा के बाद घर लौटने के लिए उन्हें बसों में सीट पाने को जूझना पड़ सकता है। रोडवेज के 732 बसों के बेड़े में करीब 11 फीसदी बसें खराब होने से वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। ऐसे में लगभग 650 बसें ही चलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के नजदीकी बस अड्डों पर पर्याप्त बसें रहेंगी।
जरूरत के अनुसार रूटों पर बसें बढ़ाई जाएंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बस अड्डों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था भी रहेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार शाम 6:15 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर दो से टूंडला के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें करीब 1200 परीक्षार्थी सवार हुए। वहीं रात आठ बजे मथुरा के लिए करीब चार हजार परीक्षार्थियों को लेकर परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।