फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur income tax raids perfume businessman piyush jain network

Kanpur IT Raid: आज हो सकता है इत्र कारोबारी के नेटवर्क का खुलासा, डीजीजीआई काम में जुटा

Mon, 27 Dec 2021 09:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 09:41 AM IST
सार

जांच में मिले दस्तावेजों के मिलान के बाद टीम के अफसर सार्वजनिक कर सकते हैं ब्योरा।

विज्ञापन
kanpur income tax raids perfume businessman piyush jain network
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गिरफ्तार किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से मिली करोड़ों की नकदी और सोना-चांदी के स्रोतों का आज खुलासा हो सकता है। डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) अहमदाबाद की अब तक की जांच में यही सामने आया है कि रकम हवाला की है और इसमें पांच से छह लोग शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पीयूष के ठिकानों से बड़े पैमाने पर इत्र और कंपाउंड का स्टॉक भी पकड़ा गया है। सभी का मिलान किया जा रहा है, जिसके सोमवार तक पूरे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


डीजीजीआई की जांच में पता चला है कि मेसर्स त्रिमूर्ति फ्रैगरेंस प्राइवेट लिमिटेड शिखर पान मसाला और तंबाकू बनाती है। पीयूष जैन की मेसर्स ओडोचेम कंपनी कन्नौज में इत्र का कारोबार करती है। कंपनी ज्यादातर काम नकद में करती है और बेहद गोपनीय तरीके से परिसर में करोड़ों रुपये छिपाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुखौटा कंपनियों और फर्जी इनवाइस के जरिये करोड़ों रुपये इधर से उधर किए गए। गुजरात में पकड़े गए ट्रकों के इनपुट और लंबे समय तक रेकी के बाद इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। गुजरात में पकड़े गए ट्रकों की जांच में पता चला था कि माल अलग-अलग रूटों पर भेजा गया दिखाया जाता था पर जाता कहीं और था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रात तक गिने 110 करोड़ 
सूत्रों के अनुसार पीयूष के कन्नौज स्थित आवास पर रविवार रात तक 110 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी थी। गिनती दोपहर में शुरू की गई थी। कैश काउंटिंग मशीन चलाने की जानकारी केवल दो बैंककर्मियों को होने के कारण देररात तक यह काम चलता रहा।

बड़े नोट ज्यादा, छोटे कम
सूत्रों ने बताया कि कन्नौज में भी दो हजार, 500, 100, 50, 20 और 10 के नोट मिले हैं। हालांकि, इसमें छोटे नोटों की संख्या कम है। आनंदपुरी की तरह वहां भी दीवारों में रुपये छिपाए गए थे।

लखनऊ-गुजरात से भी आईं टीमें
सूत्रों के अनुसार, दीवारों की खुदाई के लिए स्थानीय मजदूरों की मदद ली गई। जांच का दायरा बढ़ने पर लखनऊ और गुजरात से दो और टीमें कन्नौज पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed