फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Perfume businessmans wife dies after falling from third floor family says everyone was sleeping

Kanpur: इत्र कारोबारी की पत्नी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिजन बोले- सभी सो रहे थे…वो गई थीं छत पर

Tue, 25 Mar 2025 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

Kanpur News: प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि कुछ दिनों से शुभी की तबीयत खराब चल रही थी। इस वजह से वह डिप्रेशन में थीं। हालांकि उनका छत से नीचे गिरना हादसा था, खुद कूदी या फिर किसी ने धक्का दिया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Perfume businessmans wife dies after falling from third floor family says everyone was sleeping
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में इत्र कारोबारी की पत्नी की 25 वीं सालगिरह से ठीक एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के दौरान सभी लोग सोए हुए थे। तेज आवाज और शोर मचने के कारण लोग इकट्ठा हुए तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन

आजादनगर निवासी संदीप गुप्ता का इत्र का कारोबार है। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे उनकी पत्नी शुभी गुप्ता (48) का शव लहूलुहान हालत में घर के बाहर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने आनन-फानन परिवार के लोगों को बुलाया। परिजन आनन-फानन उन्हें सर्वोदयनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

छत से लेकर घर के बाहर तक साक्ष्य एकत्र किए
परिजनों के अनुसार शुभी स्नान के बाद रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालने छत पर जाती थीं। संभव है कि वह सोमवार सुबह भी पानी देने गई और नीचे गिर गईं। हालांकि घटना कैसे हुई, यह परिजन नहीं बता सके। सूचना पर इंस्पेक्टर नवाबगंज दीनानाथ मिश्रा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छत से लेकर घर के बाहर तक साक्ष्य एकत्र किए।

सिर की चोट से मौत की पुष्टि
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि कुछ दिनों से शुभी की तबीयत खराब चल रही थी। इस वजह से वह डिप्रेशन में थीं। हालांकि उनका छत से नीचे गिरना हादसा था, खुद कूदी या फिर किसी ने धक्का दिया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

बंदरों के आतंक को लेकर भी रही चर्चा
घटनास्थल के आसपास के लोग बंदरों के आतंक को लेकर चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि क्षेत्र में बंदरों का काफी आतंक है। इस वजह से अक्सर लोग चोटिल होते रहे हैं। ऐसे में इस एंगल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

22 अप्रैल को थी 25वीं सालगिरह
परिजनों के अनुसार 22 अप्रैल को शुभी और संदीप गुप्ता की 25 वीं सालगिराह थी। सभी लोग तैयारियों में लग गए थे। देवर ने बताया कि रविवार से ही सभी रिश्तेदारों को धूमधाम से मनाएं जाने के लिए निमंत्रण देने के लिए फोन करना शुरू कर दिया था, लेकिन इस घटना के बाद से सभी स्तब्ध हैं। उधर, पत्नी की मौत के बाद पति गुमसुम दिखे। पोस्टमाॅर्टम हाउस से शव निकलते ही फफक-फफक कर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed