{"_id":"60f332a08ebc3e79bd02ba17","slug":"people-who-returned-disappointed-with-the-end-of-the-vaccine-akbarpur-news-knp6408600124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन खत्म होने से मायूस हो लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन खत्म होने से मायूस हो लौटे लोग
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को 4093 लोगों का टीकाकरण किया गया। दोपहर बाद अधिकांश केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो जाने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
जुलाई के शुरुआत से जिले में वैक्सीन की किल्लत देखने को मिल रही है। जो अभी भी जारी है। शनिवार को भी संदलपुर के हवासपुर सीएचसी व राजपुर पीएचसी समेत कई अस्पतालों में दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। काफी देर से लाइन लगाए खड़े लोगों को बाद में वापस लौटना पड़ा। हवासपुर में सुबह 280 लोगों का टीकाकरण किया गया।
दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। अंतापुर के आशुतोष, सहायल, विमलेश कुमार, चंन्द्रभान, सचिन कुमार, अंकित कटियार ने बताया कि वह सुबह से वैक्सीनेशन के लिए लाइन में लगे थे। बाद में अचानक वैक्सीन खत्म हो गई, इससे बिना टीकाकरण के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इसी प्रकार राजपुर में भी दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो जाने से लोगों परेशान होना पड़ा। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने मामले की जानकारी से अफसरों को अवगत कराया है। वहीं कोविड 19 के नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिले में शनिवार को 4093 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
जिले में लगातार टीकाकरण जारी है। जिले को जितनी वैक्सीन मिल रही है, उन्हें अस्पताल में भेजकर टीकाकरण कराया जा रहा है।
- डॉ. एमके जतारया, नोडल अफसर