फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People were Surprise to see the telegrams announcing the deaths of Rani Lakshmibai and Kunwar Singh

Kanpur News: रानी लक्ष्मी बाई, कुंवर सिंह के निधन के टेलीग्राम देख हुए हैरत

Tue, 28 Oct 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
People were Surprise to see the telegrams announcing the deaths of Rani Lakshmibai and Kunwar Singh
जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : संस्थान
कानपुर। जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्रवाद विषय पर एक दिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 1857 की लड़ाई से लेकर 1947 में मिली आजादी से जुड़े अभिलेखों को देख सभी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मी बाई के हस्तलिखित पत्र, उनके निधन की सूचना का पत्र, बिग्रेडियर की तोपों पर कब्जा, पांच मई 1858 को कुंवर सिंह की मृत्यु की पुष्टि करता हुआ टेलीग्राम को सभी लोगों ने जिज्ञासा से देखा और पढ़ा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन सह सचिव अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति नई दिल्ली के डॉ. संजय श्रीहर्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता सीएसजेएमयू में बोर्ड ऑफ स्टडीज (इतिहास) के संयोजक प्रो. अनिल मिश्रा तथा डीएवी कॉलेज से सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग प्रो. समर बहादुर सिंह ने अपने विचार रखे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रंजू कुशवाहा ने अभिलेख प्रदर्शनी की अवधारणा और उद्देश्य को बताया।

सचिव आशीष सिंह चौहान ने कि ऐसे आयोजन छात्राओं में देशभक्ति का संचार करते हैं तथा स्वतंत्रता संग्राम में उत्तर प्रदेश के योगदान को जीवंत बनाते हैं। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. चांदनी सक्सेना रहीं।


संचालन डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सारिका ने किया। मौके पर डॉ. ज्योतिर्मयी त्रिपाठी, प्रो. ज्ञानप्रभा अग्रवाल, प्रो. सुनीता द्विवेदी, प्रो. अल्पना राय, प्रो. अर्थना दीक्षित, प्रो. अलका द्विवेदी और प्रो. शालिनी अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed