फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people shot man who came in wedding in mahoba

कोल्ड ड्रिंक पी रहे बराती को दबंगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 13 May 2019 08:10 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 May 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
people shot man who came in wedding in mahoba
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के महोबा जिले में कस्बा खरेला में बस स्टैंड के पास दुकान में कोल्ड ड्रिंक पी रहे बराती को दो दबंगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ चरखारी व कोतवाली प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन

कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक में रविवार की रात भागीरथ प्रजापति की पुत्री की शादी थी। बरात थाना कबरई के ग्राम उटिया से आई थी। रात करीब 10 बजे गाजे-बाजे के साथ संतोष की बरात दरवाजे पर पहुंची। सोमवार की दोपहर विदाई की रस्म चल रही थी। तभी भीषण गर्मी होने के चलते एक बराती छिद्दू (30) पुत्र बब्बू प्रजापति कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए सड़क पर स्थित दुकान पहुंच गया।
विज्ञापन


कोल्डड्रिंक पीने के दौरान पहले से बैठे दो दबंगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली जांघ में लगने से छिद्दू अचेत होकर गिर गया। आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि आरोपी वधू पक्ष के मकान के पास रहता है

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक ने बताया कि आरोपी वधू पक्ष के मकान के पास रहता है। नशे की हालत में गोली चलाई। जिससे उसके पैर में लग गई।

सूचना मिलते ही सीओ चरखारी दिनेश यादव व कोतवाली प्रभारी चरखारी अनूप कुमार दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष खरेला विनय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed