{"_id":"5fa45a758ebc3e9be83ae89f","slug":"people-rushed-to-lobbying-from-bjp-members-of-the-police-went-clash-dehat-news-knp5926805144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की पैरवी को पहुंचे भाजपाइयों की पुलिस से हो गई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की पैरवी को पहुंचे भाजपाइयों की पुलिस से हो गई झड़प
विज्ञापन
बिल्हौर। रोक के बाद भी कस्बे में पटाखा दुकान लगाकर बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कुछ दुकानदारों को बुधवार देरशाम हिरासत में लिया तो पैरवी करने भाजपाई पहुंचे और पुलिस से झड़प हो गई। दुकानदारों को छुड़वाने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अभद्रता कर भगा दिया। भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर बिल्हौर की कार्यशैली पर आरोप लगाकर कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक से शिकायत की। देर रात आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर बिल्हौर पीएन बाजपेई ने रोक के बाद भी आबादी में पटाखा बिक्री कर रहे कुछ दुकानदारों को हिरासत में लिया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमी कुशवाहा समर्थकों संग पटाखा विक्रेताओं की पैरवी को कोतवाली पहुंचे। कुशवाहा का आरोप है कि उन्होंने इंस्पेक्टर को अपना परिचय देकर मानवीय आधार पर विक्रेेताओं को छोड़ने की अपील की तो इंस्पेक्टर ने अभद्रता कर कोतवाली से भगा दिया। इसके बाद पुलिस और भाजपाइयों के बीच झड़प हो गई।
मामले की जानकारी रात में ही मिश्रिख सांसद अशोक रावत, बिल्हौर विधायक भगवती सागर को भी दी गई जिसके बाद उक्त दोनों प्रतिनिधियों ने इंसपेक्टर से बात की। वहीं इंस्पेक्टर बिल्हौर ने अभद्रता के आरोप को निराधार बताकर शराब के नशे में कोतवाली आकर रौब झाड़ने की बात कही है। बताया कि कोतवाली में नशेबाजी करने वालों का वीडियो भी पुलिस के पास है। भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण कृष्णमुरारी शुक्ल ने कहा कि पुलिस द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तत्काल इंस्पेक्टर को मर्यादा में रहकर न्याय संगत कार्रवाई को कहा था। संगठन के पदाधिकारी आम लोगों से जुड़े हैं इसलिए जन कार्य में फरियाद लेकर तो पहुंचेंगे ही।