{"_id":"5e8b3d8a8ebc3e729f68a772","slug":"people-gathered-in-lockdown-at-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लॉकडाउन में धर्म विशेष के लोगाें की भीड़ एकत्र होने का पड़ाेसी ने किया विरोध तो बाेला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लॉकडाउन में धर्म विशेष के लोगाें की भीड़ एकत्र होने का पड़ाेसी ने किया विरोध तो बाेला हमला
Mon, 06 Apr 2020 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में रविवार रात धर्म विशेष के एक मकान में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर आपत्ति जताना एक परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन गया। धर्म विशेष के लोगों ने आपत्ति जताने वाले परिवार पर हमला बोल दिया।
घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पूरे मामले में 25 लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों पर भी बलवा, मारपीट, लॉकडाउन का उल्लंघन करने और जान-बूझकर संक्रमण फैलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महगवां निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र हरिनाम सिंह ने अतरौली थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह प्रधानमंत्री के आह्वान पर दोपोत्सव मनाकर अपने घर में बैठा था, तभी पड़ोस में रहने वाले घरों से तेज आवाजें आने लगीं।
भीड़ एकत्र देखकर विनय सिंह ने पड़ोसी रिजवान व गफ्फार से जानकारी की तो यह लोग हमलावर हो गए। घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे। आरोपी लाठी डंडे और धारदार हथियारों सहित घर में घुस आए, लेकिन शोरगुल सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए।
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि रेहान, इबरान, शाबान पुत्रगण मोहम्मद शफीक, शहनबाज, शादाब पुत्रगण गफ्फार, आमिर, आसिफ और आकिब पुत्रगण अब्दुल सत्तार, मोहम्मद शमी और गफ्फार पुत्रगण जुम्मन, इमरान, फुरकान और रिजवान पुत्रगण अजीम, यासीन, कामिल, अजीजुद्दीन और आदिल पुत्रगण इशरत, अब्दुल हक, अनवार और अंसार पुत्रगण अलीशेर, वारिस और शाहिद पुत्रगण मुनीर, शाबान पुत्र अब्दुल हक, पालू पुत्र हसीम, बोडा पुत्र जलील के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर भी बलवा, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।