{"_id":"5836ff064f1c1b8e4d13af9e","slug":"people-evade-from-marriage-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से कन्नी काट रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से कन्नी काट रहे लोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 Nov 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में ऐसा क्या हो गया कि लोग एक-दूसरे के शादी निमंत्रणपत्र लेने से भी कतरा रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं, यदि कोई आगे-पीछे से घर में शादी का कार्ड थमा भी जाता है तो लोग उन समारोह में भी जाने से कन्नी काट रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये किसका असर है... जो बेखबर हैं, वे जान लें यह 'नोटबंदी' का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के सरीला में नोट बंदी का तगड़ा असर देखने को मिल रहा है। नोटबंदी की चोट से लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। खाने पीने को मोहताज तो हैं ही साथ ही शादी समारोह में जाने से भी कन्नी काटते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
बैंकाें में करेंसी की आपूर्ति नाम मात्र की हो रही है। करेंसी के इंतजार में बैठे लोग धन आते ही टूट पड़ते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के तो हालात और भी बुरे हैं। दो दिनों से बैंकाें में करेंसी ही नहीं आ रही है। शादी-ब्याह के मौकों पर खाली जेबें लिए जा नहीं सकते। संकोचवश लोग घरों में चुपचाप बैठना ही सही समझ रहे हैं।
विज्ञापन