फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People are troubled by the burden of Kesco bills

Kanpur News: केस्को के बिल की मार से जनता परेशान

Tue, 22 Jul 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the burden of Kesco bills
कानपुर। केस्को की बिलिंग व्यवस्था से हर कोई परेशानहै। सोमवार को शहर में केस्को की ओर से चार जगहों पर लगाए गए समाधान शिविरों में ज्यादातर समस्याएं बिल संबंधी आईं। जाजमऊ की हेल्प डेस्क पर लगे शिविर में पुरानी चुंगी भट्ठा निवासी महबूब आलम ने बताया कि हर महीने बिल जमा करने के बाद भी मीटर होल्ड हो गया है। अशरफाबाद निवासी मो. शरीफ ने बताया कि पहले 15 हजार रुपये बिल आता था, इस महीने एक लाख आ गया है।
विज्ञापन

केस्को की ओर से सोमवार को देहली सुजानपुर,जाजमऊ, नौबस्ता व केशवपुरम हेल्प डेस्क पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक समाधान शिविर लगाए गए। इस दौरान मीटर अपडेट, नया कनेक्शन, लोड बढ़ाने, स्मार्ट मीटर की शिकायतें भी आई। साथ ही नए संयोजन, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा करने सहित कुल 2,786 शिकायतें आईं। इनमें से 1185 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीपीएल कार्ड बना हुआ है। चार साल से 300 से 350 रुपये प्रति माह बिल आ रहा है। इस महीने 1176 आ गया है। शिकायत करने आए तो मीटर का वीडियो बना कर लाने की बात कह टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आसमा बेगम, दहेली सुजानपुर

एक साथ आया बिल
तीन महीने पहले नया स्मार्ट मीटर लगा था लेकिन बिल पुराने का ही जमा कर रहे थे। इस माह तीन महीने का बिल आ गया। शिकायत करने पर प्रार्थना-पत्र ले लिया गया है।

- गोरेलाल यादव, दहेली सुजानपुर

चार साल से नहीं आया बिल
घर पर पुराना मीटर लगा है। चार साल से बिल नहीं आ रहा था। खुद ही 300 से 400 रुपये जमा कर देते थे। इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- आनंद कुमार, सजारी

बढ़कर आया बिल
पहले हर माह दो हजार रुपये का बिजली बिल आता था। इस माह चार हजार रुपये आ गया है। इसे ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- मो. असलम, केडीए कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed