फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People are not only unhappy but also being insulted under BJP: Shyam Lal

भाजपा में जनता दुखी ही नहीं बल्कि अपमानित हो रही : श्यामलाल

Fri, 16 Oct 2026 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
People are not only unhappy but also being insulted under BJP: Shyam Lal
रसूलाबाद। भाजपा सरकार में जनता दुखी ही नहीं बल्कि अपमानित हो रही है। नौजवानों पर लाठियां चल रही हैं। महिला और नौजवान सड़कों पर हैं, जिन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा है। लोकतंत्र की ताकत वोट का अधिकार भी देश की जनता से छीना जा रहा है। ये बातें बृहस्पतिवार को रसूलाबाद के एक गेस्ट हाउस में आयोजित पीडीए सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 चुनाव की तैयारी में जुटे। कहा कि पार्टी जिसे टिकट दे उसे जिताएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं। महिलाएं पुरुष और बच्चे नौजवान छात्र सभी खतरे में हैं। उन्होंने उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि इस भीषण महंगाई में जनता परेशान है खाद, डीजल, चीनी तथा अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। नौजवान भटक रहा है उसे नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और लाठी-डंडे खा रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। वोट का अधिकार छिन रहा है। स्कूल बंद किए जा रहे हैं जबकि शराब की दुकानें खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता झूठे वादों से थक चुकी है। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथनी में और करनी में कोई अंतर नहीं है। सपा कार्यकाल में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ। सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, प्रमोद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, नीलम कठेरिया, कुलदीप शंखवार संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र बहादुर राजपूत व संचालन विधानसभा महा सचिव धीरज यादव ने किया। यहा, आलोक बाजपेयी, अकील अहमद पट्टा, हाजी फैजान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed