फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pension stopped after verification, now proof of being alive has to be given

Kanpur News: सत्यापन के बाद रुकी पेंशन, अब जीवित होने का देना पड़ रहा प्रमाण

Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pension stopped after verification, now proof of being alive has to be given
कानपुर देहात। वृद्धा पेंशन पाने के लिए जरूरतमंद जिले में भटक रहे हैं। तमाम ऐसे पात्र हैं। जिन्हें पेंशन पाने के लिए जिंदा होने का प्रमाण देना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष में हुए सत्यापन में 2604 लाभार्थी अपात्र पाए जाने के बाद विभागीय कार्य प्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। भले ही विभाग पारदर्शी व्यवस्था के तहत योजना का लाभ देने का दावा कर रहा हो, लेकिन एक साल के अंदर इतनी तादाद में पेंशन लाभार्थियों के अपात्र होना मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की वृद्धा पेंशन योजना हजारों निराश्रित बुजुर्गों की जरूरतों का सहारा है। दवा, इलाज से लेकर छोटी-छेटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों के सहारे की दरकार नहीं रहती। विभाग के आंकड़ों में 79111 लाभार्थी हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। विभाग हर तीन माह में एक साथ पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजता है। वित्तीय वर्ष में सत्यापन कराने के बाद तहसील, ब्लॉक से विभाग को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें 2588 लाभार्थी मृतक, 16 अपात्र पाए गए थे। नियमों के तहत पेंशन के लाभार्थी को हर छह माह पर बैंक में उपस्थित होकर अपने जीवित होने का प्रमाण देना होता है। लाभार्थी के तय अवधि में न आने पर बैंक मृत मानकर इसकी सूचना विभाग को देता है ताकि पेंशन रोकी जा सके। विभागीय सूत्र बताते हैं कि सत्यापन के दौरान चिह्नित किए गए मृतकों की बैंकों से कोई सूचना नहीं आई थी। ऐसे में साफ है कि पेंशन के नाम पर भले ही व्यवस्था पारदर्शी हो, मगर कहीं झोल हैं। विभाग में सख्ती के बाद भी तमाम बिचौलिए सक्रिय हैं। इधर अप्रैल माह में सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद विभाग अपात्र व मृतकों की पेंशन पर रोक लगाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

----
केस-1
साहब अभी मैं जिंदा हूं, सत्यापन के बाद बंद हो गई पेंशन
- रसूलाबाद ब्लाॅक के औररंगाबाद गहदेवा निवासी रामकली ने बताया कि वह जिंदा हैं। इसके बाद भी इसी साल हुए सत्यापन में उन्हें मृत दिखा दिया गया। उन्हें वर्ष 2022 तक पेंशन मिलती रही है। उसने अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देते हुए 20 नवंबर को जिला समाज कल्याण अधिकारी के नाम एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बुढ़ापे के सहारे के लिए पेंशन दिलाने की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस-2
मैथा ब्लॉक के लुधौरा शिवली निवासी रामदेवी ने बताया कि उन्हें लगातार पेंशन मिलती चली आ रही है। इस वित्तीय वर्ष से उन्हें पेंशन की धनराशि नहीं मिली। जब विभाग में आकर जानकारी की गई तो पता चला उन्हें अपात्र दर्शा दिया गया है। साथ ही एक अन्य रिपोर्ट में उनके जीवित न होने की बात कही गई है। इसके लेकर उसने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र देकर पेंशन दिलाने की गुहार लगाई है।

----
विभाग से हर साल सत्यापन होता है। वित्तीय वर्ष की सत्यापन रिपोर्ट के बाद अप्रैल माह से अपात्रों की पेंशन रोक दी गई थी। बैंकों को भी रिपोर्ट भेजी गई है। जो लोग अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं, उनकी जांच व दोबारा सत्यापन के बाद योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। जो भी नए आवेदन आ रहे हैं, उन्हें भी फीड कराया जा रहा है। अब आधार से खाते लिंक होने का बाद व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है।- डॉ. प्रज्ञा शंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed