फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PDS 120 would dal

राशन दुकानों पर अरहर दाल 120 किलो मिलेगी

Sun, 01 Nov 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
PDS 120 would dal

एक सप्ताह बाद लोगों को राशन की दुकान से प्रति राशन कार्ड पांच किलो अरहर की दाल 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। सभी राशन कार्डधारकों को एक किलो आयोडीन युक्त नमक भी मिलेगा।

विज्ञापन


दाल की जमाखोरी करनेवालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी डीएसओ को छापे मारकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। यह जानकारी प्रमुख सचिव (खाद्य) सुधीर गर्ग ने दी।
विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेश से आ रही दाल मुंबई बंदरगाह पर 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। यह दाल राशन दुकानों पर 120 रुपये प्रति किलो बंटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुंबई से यहां तक दाल लाने और पैकिंग का खर्च जोड़कर 120 रुपये प्रति किलो पड़ेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लोगों को एक दिसंबर से राशन बांटने का काम शुरू होगा। पहले चरण में प्रदेश के 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 25 जिलों में यह व्यवस्था लागू होगी।


कानपुर देहात को छोड़कर कानपुर मंडल के सभी जिले प्रथम चरण में रखे गए हैं। प्रमुख सचिव ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। धान खरीद की तैयारियों के बारे में भी पूछा। इस दौरान एडीएम सप्लाई शारदा प्रसाद,  रीजनल फूड कंट्रोलर आरएन वाजपेयी और डीएसओ नीरज कनौजिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed