{"_id":"2c3bfbed908e179076c2442d9650c645","slug":"pay-list-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन की सूची जारी होने पर शिक्षामित्र में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन की सूची जारी होने पर शिक्षामित्र में खुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद के शिक्षामित्रों की तीसरी वेतन आहरित को लेकर जारी
विज्ञापन
सूची को लेकर शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को मुंह
मीठाकर खुशियां जताई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के साथ शिक्षाधिकारियों का भी
आभार जताया।
बताते चलें कि काफी समय से शिक्षामित्र अध्यापक बनने की राह देख रहे थे। जिनका सपना अब साकार हो गया है। जनपद मेें इसके पूर्व भी लगभग एक सैकड़ा शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने के लिए वेतन खाते में पहुंचा दिया गया था। तीसरी सूची का इंतजार शिक्षामित्रों को लगा हुआ था।
सोमवार को तीसरी सूची भी सहायक अध्यापक के लिए शिक्षकों को जारी कर दी गई। बीएसए महेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि अब तक करीब दो सैकड़ा से शिक्षामित्रों को शिक्षक के रूप में वेतन जारी कर दिया गया है। शेष का सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
बताया जाता है कि करीब 729 लोगों को वेतन जारी किया जाना है। तीसरी सूची जारी होते ही शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रदेश सरकार के साथ बीएसए व लेखाधिकारी को आभार जताते हुए बधाई दी है।
खुशियां जताने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नयन सिंह, महेंद्र यादव, बीरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मधुकर यादव, रामकेश, प्रमोद, मनोज, दुर्गेश आदि प्रमुख रहे।