फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients should complain, their money will be refunded and action will also be taken.

Kanpur News: रोगी शिकायत करें, पैसे वापस कराएंगे, कार्रवाई भी होगी

Fri, 19 Sep 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Patients should complain, their money will be refunded and action will also be taken.
कानपुर। केपीएम अस्पताल में रोगियों से पैसे लिए जाने के मामले में गुरुवार को सीएमएस ने अस्पताल का निरीक्षण कर डॉक्टरों व स्टाफ को चेतावनी दी कि अगर किसी ने रोगी से पैसा लिया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएमएस ने सुबह निरीक्षण कर भर्ती रोगियों से बात की। कहा कि अगर किसी डॉक्टर ने पैसे लिए हैं तो हमें बताए। गुप्त जानकारी भी दे सकते हैं। हम पैसे वापस कराएंगे और पैसे लेने वाले कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में रोगियों से किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। उनका निशुल्क इलाज होता है। अगर कोई पैसा लेता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अमर उजाला ने अस्पताल की लाइव पड़ताल की तो रोगियों ने कर्मियों द्वारा पैसे लेने की बात कही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और बैठक कर सभी डॉक्टरों और स्टाफ को ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed