फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients of cold, fever, cough increase in the changing season

Kanpur: बदलते मौसम में बढ़े जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज, ये बरतें एहतियात

Sat, 25 Feb 2023 01:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Feb 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Patients of cold, fever, cough increase in the changing season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बदलते मौसम में जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। शुक्रवार को हैलट ओपीडी में पहुंचे मरीजों में से करीब 35 प्रतिशत मरीजों ने डॉक्टरों को यही बीमारियां बताईं। चर्म रोग विभाग में भी खुजली, चिकन पॉक्स, स्केबीज, डैंड्रफ के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों ने 15 दिन तक ठंडा पानी, एसी, कूलर से परहेज करने पर भी जोर दिया है।

विज्ञापन


हैलट ओपीडी के मेडिसिन विभाग में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगने लगी थी। इस विभाग में जीएसवीएम मेडिकल कालेज मेडिसिन विभाग के डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोपहर 2 बजे तक दोनों ने साढ़े पांच सौ से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. एसके गौतम ने बताया कि दिन में तेज धूप और सुबह, शाम, रात में ठंड पड़ रही है। आमतौर पर लोग सुबह घर से निकलते समय गर्मियों की तरह कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं, पर घर लौटते समय तापमान लुढ़कने लगता है, जिसकी वजह से वे जुकाम, बुखार, खांसी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं धूप से लौटकर ठंडा पानी पीना, एसी या कूलर चलाना भी इन बीमारियों की वजह बन गया है। डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 15-20 दिन में ठंड खत्म हो जाएगी। धीरे - धीरे शरीर भी गर्मी के मौसम के अनुरूप ढल जाएगा, तब इस तरह की दिक्कतें नहीं होंगी। कम पानी पीने और खानपान में गड़बड़ी की वजह से डायरिया, लूज मोशन के मरीज भी आने लगे हैं। इस अस्पताल के चर्म रोग विभाग में 453 मरीज आए। इस विभाग में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि त्वचा में सूखापन, खुजली, स्केबीज (त्वचा में खुजली और छोटे दाने पड़ना), चिकन पॉक्स, हर्पीज, फंगश के मरीज भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें एहतियात
ठंडा पानी न पिएं, एसी या कूलर चलाने के बजाय थोड़ी गर्मी बर्दास्त करें, रोज दो लीटर से ज्यादा पानी पिएं, पौष्टिक भोजन करें, कटे-फटे एवं खुले में रखे फल न खाएं, साफ-सफाई पर ध्यान दें।

Patients of cold, fever, cough increase in the changing season
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमितेश यादव - फोटो : अमर उजाला

इस मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमितेश यादव ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चे जुकाम, खांसी से परेशान हैं। इम्युनिटी कम होने के कारण मौसम बदलने पर बच्चे वायरल फीवर और सीजनल कोल्ड से ग्रसित होने लगते हैं। यह देखा गया है कि जो बच्चे जन्म के प्रथम 6 महीने में एक्सक्लूसिव ब्रेस्ट फीडिंग करते हैं और जिन बच्चों का आहार सही समय पर सही तरीके से किया जा है, साथ ही जिनका टीकाकरण सही से होता है उनकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। ऐसे बच्चे कम बीमार होते हैं। बदलते मौसम में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए उन्हें खूब पानी पिलाएं। संतुलित और पौष्टिक आहार दें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अपने चारों तरफ सफाई रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed