फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patient not given wheelchair in Shivli CHC, lifted in lap

Kanpur News: शिवली सीएचसी में मरीज को नहीं मिली व्हीलचेयर, गोद में उठाया

Wed, 01 Nov 2023 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Patient not given wheelchair in Shivli CHC, lifted in lap
कानपुर देहात। स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल दिन प्रतिदिन खुलती जा रही है। शिवली सीएचसी में मंगलवार को उपचार के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग को व्हील चेयर नहीं मिला तो बेटा गोद में उठाकर बाहर तक लाया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो विभाग ने अपनी किरकिरी बचाने के लिए मरीज को दोबारा सीएचसी लाकर सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाया।
विज्ञापन

शिवली के रहने वाले रामराज को शरीर के एक तरफ लकवा मार गया था। इस पर मंगलवार को बेटा पुष्पेंद्र उन्हें उपचार के लिए शिवली सीएचसी लेकर आया था। वहां महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए रेफर कर दिया। मगर उसे न तो स्ट्रेचर और न ही व्हीलचेयर मिली। इस पर पुष्पेंद्र डॉक्टर के कमरे के बाहर से पिता को गोद में उठाकर सीएचसी के बाहर लाया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुष्पेंद्र ने बताया कि सीएचसी के अंदर मदद के लिए कोई नहीं था। इस वजह से गोद में उठाकर लाना पड़ा। वायरल वीडियो के बाद विभाग की पीट रही भद्द के चलते रामराज को दोबारा सीएचसी लेकर आए और व्हीलचेयर में बिठाकर डॉक्टर के पास ले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। रामराज ने बताया कि पहले व्हीलचेयर / स्ट्रेचर नहीं दिया गया था। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीएचसी के लोग उसे दोबारा ले गए। उन्होंने स्ट्रेचर में बिठाकर वीडियो बनवाया और दवा दिलवाई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि प्रतीत होता है कि सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed