फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   passengers get angry when ac was not working in Chandigarh Express

खराब एसी और कोच में पानी न होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा, गार्ड ने बंद कर लिया दरवाजा

Wed, 13 Jun 2018 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
passengers get angry when ac was not working in Chandigarh Express
गार्ड से पूछताछ करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उन्नाव जिले के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर बुधवार की दोपहर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन पर उतरे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन घंटों लेट पहले से ही थी, ऊपर से किसी भी कोच में पानी नहीं है। एसी खराब होने से दम घुट रहा है। शिकायत करने पहुंचे यात्रियों को देखकर गार्ड ने अपने कोच का गेट बंद कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब एक बजे चंडीगढ़ से कानपुर होकर गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची। सिग्नल न होने से करीब एक घंटे तक ट्रेन लूप लाइन पर खड़ी रही। ट्रेन के एसी कोच में खराबी से यात्री नाराज हो पड़े। थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में यात्री गंगाघाट स्टेशन पर उतर कर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे यात्रियों ने बताया कि किसी भी कोच में पानी नहीं था। कानपुर सेंट्रल पर पानी नहीं भरा गया। सुबह करीब 7 बजे ट्रेन पनकी रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से गंगाघाट रेलवे स्टेशन तक आने में उसे 6 घंटे लग गए।
विज्ञापन


यात्री बोले, पनकी से गंगाघाट रेलवे स्टेशन तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी ट्रेन ने 6 घंटे में तय की। पनकी के पास एसी कोच संख्या- ए-1, ए-2 व बी-1, बी-2 व बी-3 कोच के एसी बंद होने लगे थे। कोच बी-1 में यात्रा कर रहे राधेकृष्ण शुक्ला, पलक, दीपक त्रिवेदी, सुमन, कुशा शुक्ला ने बताया कि जब एसी के बारे में कोच कंडक्टर से कहा गया तो बोले बैटरा खराब हो गए हैं नए लगेंगे तभी चल सकेंगे। जानकारी गार्ड को दे दी गई है। इसके बाद कोच कंडक्टर कानपुर के बाद दिखा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी से परेशान यात्री जब गार्ड के पास पहुंचे तो उसने अपने कोच का गेट बंद कर लिया, और कुछ नहीं बताया। गुस्साए यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी करने लगे। जनरल कोच में यात्रा करने वाले जितेंद्र, सुरेंद्र, विष्णु, राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि पानी न होने से यात्री प्यासे रहे। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर भी पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है जिसके चलते खरीद कर पानी पीना पड़ रहा। ट्रेन के गार्ड से संपर्क किया गया तो उसने कोई बात न करने की बात कही। स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल ने बताया डाउन ट्रैक पर दूसरी ट्रेन उन्नाव को गईं थी, जिस कारण चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed