फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passenger rush increased, now 10 special trains will run till July

Kanpur News: यात्रियों की बढ़ी भीड़, अब जुलाई तक दौड़ेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 01 Apr 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger rush increased, now 10 special trains will run till July
कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर अब गया-आनंद विहार सहित 10 स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी। पहले इन्हें एक अप्रैल तक ही चलना था लेकिन रेलवे ने यात्रियों की भीड़ देखते हुए अब इनका समय बढ़ाया है। इन ट्रेनों के संचालन से इस रूट पर यात्रियों का लोड कम हो सकेगा।
विज्ञापन

(03309) स्पेशल धनबाद-जम्मूतवी अब मंगलवार व शनिवार को एक अप्रैल से 28 जून तक, (03310)-स्पेशल जम्मूतवी बुधवार, रविवार को 29 अप्रैल से 02 जून तक, (02397) गया-आनंदविहार स्पेशल अप्रैल से 29 जून तक हर रविवार को चलेगी। इसके अलावा (02398) आनंद विहार-गया स्पेशल हर सोमवार को सात अप्रैल से 30 जून तक, (03257) स्पेशल दानापुर से आनंद विहार हर रविवार को छह अप्रैल से 27 जुलाई तक संचालित होगी।
विज्ञापन

वहीं, (03258) स्पेशल आनंद विहार से दानापुर हर सोमवार को सात अप्रैल से 28 जुलाई तक, (03697) स्पेशल गया-दिल्ली एक अप्रैल से 30 जून तक रविवार छोड़ हफ्ते में सभी दिन चलेगी। इसके अलावा, (03698) स्पेशल दिल्ली से गया दो अप्रैल से एक जुलाई तक सोमवार छोड़ सभी दिन, (05577) स्पेशल सहरसा-आनंदविहार एक से नौ अप्रैल तक गुरुवार, शनिवार छोड़ सभी दिन और (05578) स्पेशल आनंद विहार-सहरसा तीन से 11 अप्रैल तक शनिवार, सोमवार छोड़ बाकी दिन चलेगी। इन सभी ट्रेनों में मंगलवार से आरक्षण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed