फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Party workers urged the Congress to contest in Maharajpur and Kalyanpur.

Kanpur News: कार्यकर्ता बोले, महाराजपुर, कल्याणपुर में लड़े कांग्रेस

Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Party workers urged the Congress to contest in Maharajpur and Kalyanpur.
कानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और संभावित गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी। कल्याणपुर में कार्यकर्ताओं ने दोनों शहरी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पैरवी की। गठबंधन की स्थिति में सम्मानजनक सीट बंटवारे की मांग भी रखी। महाराजपुर में भी कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर सुझाव दिए। जांगिड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सुझावों को हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और अपराध के मुद्दों पर संघर्ष की बात कही। ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि जल्द विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। उधर, महाराजपुर की बैठक में मीना गौड़ ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने उन्हें भाजपा कार्यकर्ता बताया। हालांकि भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि वह मीना गौड़ को नहीं जानते और उनके भाजपा कार्यकर्ता होने की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed