फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki Power House XEN feared to jump into Ganga

Kanpur News: पनकी पावर हाउस के एक्सईएन के गंगा में कूदने की आशंका

Fri, 21 Nov 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Panki Power House XEN feared to jump into Ganga
कानपुर। पनकी पावर हाउस के एक्सईएन अतुल कुमार राय के गंगा में कूदने की आशंका है। पुलिस को जाजमऊ गंगा पुल पर बुधवार तड़के 3:44 बजे की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है जिसमें वह कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ गंगा में एक्सईएन की तलाश कराई है। सीसीटीवी फुटेज में घर से निकलने के बाद वह पत्नी के पास गए थे जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। वहां समझाैता हो गया था। देर रात एक्सईएन फिर से निकल गए।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया के निवासी अतुल कुमार राय पनकी पावर हाउस के स्टोर डिविजन के इंचार्ज हैं। वह मंगलवार की रात लगभग दस बजे नाइट ड्यूटी बताकर घर से निकले। उनकी आई टेन कार यूपी 64 एम 3453 बुधवार की सुबह करीब चार बजे जाजमऊ गंगा पुल पर संदिग्ध हालात में खड़ी मिली। उसकी वजह से जाम लग रहा था। जाजमऊ पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अतुल कुमार राय का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पनकी पावर हाउस प्रबंधन को मामले की सूचना दी। प्रबंधन ने घर से जानकारी जुटाई तो उनके गायब होने का पता चला। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज कर गुरुवार को उनके घर से लेकर जाजमऊ पुल तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली गई है। इनकी जांच करने में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक

एक्सईएन रात आठ बजे घर से निकलकर एमआईजी कॉलोनी में रहने वाली पत्नी अनीता के पास गए। यहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ। अनीता ने 1090 पर कॉल की, जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पर पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच समझौता कराया। एक्सईएन अपनी सरकारी कार से गए थे। महिला पुलिस ने अनीता को अपनी कार से छोड़ा। फुटेज में एक्सईएन पावर हाउस में कार खड़ी कर घर के अंदर जाते हुए दिखे। वह रात 2:19 बजे आई 10 कार से निकले। 2:26 बजे उनकी फुटेज पनकी मंदिर के पास आई है। यहां से भाटिया तिराहा, भौंती होते हुए जाजमऊ और फिर बुधवार तड़के 3:44 बजे जाजमऊ पुल पहुंचे। कार की सभी लाइटें जल रही थीं। एक्सईएन एक किनारे की तरफ जाते हुए दिखे। उनके गंगा में कूदने की आशंका है, जिस पर गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा जांच कराई गई। शुक्रवार को एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed