{"_id":"e349b59d79234aa14774043618064e77","slug":"panki-power-house-gm-declared-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनकी पॉवर हाउस के जीएम डिफाल्टर घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनकी पॉवर हाउस के जीएम डिफाल्टर घोषित
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों का प्राविडेट फंड (पीएफ) जमा न करने पर क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने शिवम मसाला और एचआर पॉलीमर के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। वहीं पनकी पॉवर हाउस के जीएम को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। अब इनके खिलाफ भी वारंट जारी किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठानों से भी बकाया वसूला गया है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन के वरिष्ठ रिकवरी अफसर एके शुक्ला ने बताया कि शिवम मसाला प्राइवेट लिमिटेड कानपुर पर 14 लाख 53 हजार और एचआर पॉलीमर्स कानपुर पर सात लाख 12 हजार रुपये की बकाएदारी है। इन दोनों प्रतिष्ठानों को कई बार नोटिस जारी की गई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब विभाग ने इन दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ वारंट जारी किया है। जल्द ही इनके खाते सीज करके गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पनकी पावर हाउस के जीएम को भी डिफाल्टर घोषित करते हुए बकाएदारों की सूची में शामिल कर लिया गया है क्योंकि यहां पर रजिस्टर्ड ठेकेदार स्वामी इंजीनियर्स ने कर्मचारियों का पीएफ काटने के बाद भी जमा नहीं किया है। ठेकेदार पर करीब 40-50 हजार की बकाएदारी है। इसके अलावा मगरवारा (उन्नाव) स्थित गुलाब बोर्ड से एक लाख रुपये और पनकी स्थित आटो इंडिया से 30 हजार रुपये की रिकवरी की गई है।