फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandu river water reaches inside the village, increasing the problems of the villagers

Kanpur News: गांव के अंदर तक पहुंचा पांडु नदी पानी, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pandu river water reaches inside the village, increasing the problems of the villagers
रसूलाबाद। पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रसूलाबाद क्षेत्र के सुक्खा निवादा, भीतरगांव, रामनगर, कृष्ण दत्त निवादा, खेड़ाकुर्सी, दलिकपुर, महाराजपुर समेत कई गांव के अंदर पानी पहुंच गया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कच्चे घरों, झोपड़ी के आसपास पानी भर जा ने से उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सुक्खा निवादा गांव के पिंकू तिवारी, राजेश पाल, आरिफ आदि ने बताया कि पांडु नदी के पानी ने चारों तरफ से घेर रखा है। गांव की सड़कों तक कई फीट पानी भरा हुआ है। प्राथमिक विद्यालय सुक्खा निवादा के परिसर में जलभराव हो गया है। इससे गांव के बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण आवश्यक चीज खरीदने के लिए गांव के बाहर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गलियों में पानी भरा हुआ है पशुओं के लिए खड़े होने तक की जगह नहीं है। पशुओं को खिलाने के लिए चारे की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि अगर शीघ्र पानी कम ना हुआ तो पशुओं के चारे तथा धान न पैदा होने की स्थिति में किसान आर्थिक रूप से टूट जाएगा। तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने बताया कि पांडु नदी का जल स्तर कम हो रहा है। लेखपालों को शीघ्र से शीघ्र आर्थिक क्षति आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
बिल्हौर, कानपुर जाने के लिए परेशानी
पांडु नदी किनारे बसे कई गांवों के अंदर तक पानी पहुंचने से लोगों के सामने कई तरह की परेशानी बढ़ गई है। सुक्खा निवादा निवासी आरिफ ने बताया कि गांव के लोग बिल्हौर की बाजार करते हैं। तीन दिन से पानी भरे होने के कारण लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में कोई बीमार पड़ जाए या फिर किसी को जरूरी काम हो तो उसे कानपुर व बिल्हौर जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed