{"_id":"681524fffb0021e1f2009233","slug":"pandit-deendayal-upadhyay-vidyalaya-ranks-first-in-the-boys-category-of-chess-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-123151-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय पहले स्थान पर
विज्ञापन
खिलाड़ियों से बातचीत करते उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक।
- फोटो : विद्यालय
कानपुर। सर्वोदयनगर स्थित प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। जिसमें बालक वर्ग में 18 विद्यालयों के 90 बच्चे और बालिका वर्ग में 15 विद्यालयों के 75 बच्चे शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उप्र टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन तीन राउंड के बाद बालक वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय छह अंक से प्रथम, डीपीएस आजादनगर पांच अंक से द्वितीय और गार्डेनिया पब्लिक स्कूल चार अंक से तीसरे स्थान पर है।
वहीं, बालिका वर्ग में सनातन धर्म विद्यालय, जेके सिंहानिया स्कूल और नर्चर विद्यालय संयुक्त रूप से छह अंक लेकर पहले स्थान पर है। संचालन राजेंद्र कुमार यादव ने किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. रेनू अवस्थी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।