फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandey faction split down at Teacher MLC candidate

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी पर पांडे गुट दो फाड़

Mon, 26 Oct 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pandey faction split down at Teacher MLC candidate
शिक्षक एमएलसी के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में श्रीकांत द्विवेदी का नाम घोषित करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) दो फाड़ हो गया। रविवार को जीएनके इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में बुलाई गई बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी ने जैसे ही श्रीकांत द्विवेदी का नाम घोषित किया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विजय ने आरोप लगाया कि श्रीकांत द्विवेदी का चयन मनमाने ढंग से किया गया है। उन्होंने खुद को पांडे गुट का प्रत्याशी घोषित किया और कहा कि वे भी गुट से एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से संघ की वर्तमान इकाई भंग कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की और कहा कि संघ ने 2004 से चुनाव नहीं कराया।  
विज्ञापन


वहीं बैठक में श्रीकांत द्विवेदी को कानपुर-उन्नाव शिक्षक निर्वाचन खंड का प्रत्याशी घोषित कर अमरनाथ सिंह ने कहा कि श्रीकांत द्विवेदी गुट के अधिकारिक प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। श्रीकांत द्विवेदी 30 जून 2014 को डीएमयू इंटर कॉलेज गोविंद नगर से लेक्चरर पद से रिटायर हुए हैं। विजय सिंह भी पिछले साल बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज से रिटायर हुए हैं। उधर, इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed