फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat secretaries staged a sit-in at block offices after boycotting work.

Kanpur News: ब्लॉक कार्यालयों में कार्य बहिष्कार कर पंचायत सचिवों ने दिया धरना

Fri, 10 Jul 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries staged a sit-in at block offices after boycotting work.
कानपुर देहात। जिला प्रशासन द्वारा मनमानी कार्रवाई और अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने पर बृहस्पतिवार से ब्लॉक कार्यालयों में पंचायत सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू किया। इस दौरान विभागीय कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में संदलपुर ब्लॉक परिसर में कलम बंद कर कार्य बहिष्कार करके गेट मीटिंग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा पूर्व में सीडीओ को पत्र सौंपते हुए मांग की थी कि सचिवों की जांच कराकर भ्रामक रिपोर्ट पर निलंबन व एफआईआर न की जाएं, ई-ऑफिस पर लॉगिंग न होने के कारण सचिवों का वेतन न रोके और रोके गए वेतन को निर्गत करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसमें कहा गया था कि यदि नौ जुलाई तक मांगें पूरी न हुई तो प्रत्येक ब्लॉक में कलम बंद कर कार्य बहिष्कार गेट मीटिंग की जाएगी। इसी क्रम ब्लॉक के समस्त सचिवों ने कलम बंद कर कार्य बहिष्कार करके गेट मीटिंग शुरू कर दी। संदलपुर गेट मीटिंग में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री ऊदन सिंह ने कहा कि समस्त सचिव अपने-अपने ब्लॉकों में 15 जुलाई तक कलम बंद कर कार्य बहिष्कार करेंगे। फिर भी उनकी मांगों को सीडीओ ने निस्तारण न किया तो 16 जुलाई को मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। यहां रजनीश वर्मा, सुधीर यादव, अजय गौतम, आशीष केसवानी आदि मौजूद रहे। इधर, डेरापुर और रसूलाबाद ब्लॉक मुख्यालय में पंचायत सचिवों ने कलम बंद करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed