{"_id":"6a286c2b652fcc4f0d0d94a0","slug":"panchayat-held-a-memorandum-regarding-the-problems-and-submitted-it-to-the-bdo-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143980-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समस्याओं को लेकर की पंचायत, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समस्याओं को लेकर की पंचायत, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Wed, 10 Jun 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक पंचायत मंगलवार को विकास खंड डेरापुर परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत के बाद किसानों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ संजू सिंह को सौंपा।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम मंसूरी ने कहा कि 16 से 18 जून तक हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में संगठन की भागीदारी होगी। इसमें जनपद से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। डेरापुर ब्लॉक से भी ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल के नेतृत्व में किसानों का जत्था झींझक रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा। शिविर में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति जरूरी है।
उन्होंने आगामी बरसात को देखते हुए पवनई नाला, अकारु नाला सहित सेंगुर नदी में गिरने वाले अन्य नालों की सफाई कराई जाने, कटैही गांव में अधूरी पड़ी राशन की दुकान का निर्माण पूर्ण कर विद्युत कनेक्शन दिया जाने, क्षेत्र में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित किया जाने की मांग उठाई। साथ ही हर घर नल योजना के तहत क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गों की मरम्मत कराई जाने, आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को धान के उन्नत बीज समय से उपलब्ध कराए जाने आदि की मांग उठाते हुए छह सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस मौके पर सतीश सिंह, चंदन सिंह, बलराम, कुलदीप यादव, रूपराम, कैलाश नाथ, अमित शुक्ला, मनोहर कमल आदि मौजूद रहे।