{"_id":"60769c5be92b4d5f733171ea","slug":"panchayat-elections-presiding-officer-s-head-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मत पेटियां लेने पहुंचे पीठासीन अधिकारी का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मत पेटियां लेने पहुंचे पीठासीन अधिकारी का सिर फटा
Wed, 14 Apr 2021 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
विजय बहादुर सिंह पीठासीन अधिकारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के राजकीय इंटर कॉलेज भौती परिसर में बने स्ट्रांग रूम में मत पेटियां लेने के दौरान एक पीठासीन अधिकारी विजय बहादुर सिंह का सिर फट गया। पीठासीन अधिकारियों में मत पेटियां लेने के लिए इतनी ज्यादा होड़ मची थी कि मत पेटी लेने के दौरान ही एक व्यक्ति ने मत पेटी उछाल दी जो विजय बहादुर के सिर पर आकर गिरी जिससे उसका सिर फट गया।
धूप में बनाए गए स्ट्रांग रूम में चुनाव कर्मचारियों को खड़े होने के लिए वहां कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। साथ ही इतनी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों में से किसी का भी थर्मल स्क्रीनिंग से टेस्ट भी नहीं किया गया है जिससे वहां पर काफी अफरातफरी मची है।