{"_id":"60701da1d101ce787c4ec2f9","slug":"panchayat-elections-48-thousand-people-of-kanpur-zone-paband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कानपुर जोन के 48 हजार लोग किए गए पाबंद, एडीजी जोन ने दिया अब तक की कार्रवाई का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कानपुर जोन के 48 हजार लोग किए गए पाबंद, एडीजी जोन ने दिया अब तक की कार्रवाई का ब्योरा
Fri, 09 Apr 2021 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
पंचायत चुनाव को लेकर कानपुर जोन के जनपदों में पुलिस की सख्ती जारी है। अब तक कानपुर आउटर के अलावा अन्य आठ जिलों के 48 हजार लोग पाबंद किए जा चुके हैं। इन सभी को दो से पांच लाख तक के मुचलके पर पाबंद किया गया है।
चुनाव में किसी न किसी तरह से ये खलल डाल सकते हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई की गई। एडीजी जोन भानु भास्कर ने गुरुवार को अब तक की कार्रवाई का ब्योरा जारी किया। उन्होंने बताया कि 95 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 69 पर गैंगस्टर और 52 अपराधी जिलाबदर किए गए।
380 अराजक तत्वों पर कार्रवाई हुई। 33 अवैध शस्त्रों की बरामदगी के अलावा फरार 382 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी थे। एडीजी जोन बताया कि जोन के जिले कानपुर आउटर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर और जालौन में कुल 5405 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गए हैं।

चुनाव के लिए अतिरिक्त फोर्स मिली
एडीजी जोन ने शासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी। जिसके तहत 25 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 980 हेड कांस्टेबल, 2270 सिपाही दिए गए हैं। यह पुलिस बल 12 अप्रैल तक शहर पहुंच जाएगा। 13 अप्रैल को फाइनल ब्रीफिंग होगी और उसके बाद सभी की तैनाती कर दी जाएगी।
किसी प्रत्याशी का चाय-नाश्ता नहीं करेंगे पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मियों को अभी से हिदायत दी गई है कि चुनाव से पहले या चुनाव के दिन किसी भी प्रत्याशी या अन्य किसी राजनीतिक दल से जुड़े शख्स का चाय नाश्ता, भोजन नहीं करेंगे। इसकी व्यवस्था पुलिस विभाग ने खुद की है। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस वहां तैनात फोर्स के रहने व खाने का प्रबंध करेगी।