फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   panchayat election up 2021, kanpur news

जज्बे को सलाम : 81 साल की वृद्धा ने बहुओं से कहा- तुम घर संभालो, मैं चुनाव लड़ने चली

Sat, 10 Apr 2021 09:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Apr 2021 09:10 AM IST
सार

- रानी देवी चौबेपुर के रुद्रपुर बैल से क्षेत्र पंचायत सदस्य की हैं प्रत्याशी
- गांव में जल निकासी की समस्या से परेशान होकर चुनाव मैदान में उतरीं

विज्ञापन
panchayat election up 2021, kanpur news
रानी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदार तो खूब हैं, लेकिन कानपुर में चौबेपुर के रुद्रपुर बैल क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी पद पर मैदान में उतरीं रानी देवी का जज्बा देखते ही बनता है। रानी देवी उम्र के उस पड़ाव में हैं, जब लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में 81 साल की रानी गांव की पगडंडियों में चिलचिलाती धूप में समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। रुद्रपुर बैल सीट जब महिला आरक्षित हुई, तो परिवार में चर्चा होने लगी कि घर की किसी बहू को चुनाव में उतारा जाए। तब रानी देवी आगे आईं और बोली तुम लोग घर संभालों वे खुद चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


रानी देवी पूरे जिले की अकेली ऐसी महिला प्रत्याशी हैं, जिनकी उम्र 81 वर्ष है। रानी देवी सरकारी व्यवस्था से काफी आहत हैं। उनका कहना है कि उनके गांव में नाली खड़ंजा की समस्या वर्षों से दूर नहीं हो पाई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जलभराव की वजह से तमाम बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वे बीडीसी बनती हैं तो मूलभूत समस्याओं का समाधान कराएंगी। भरथापुर गांव निवासी स्व. शिवनाथ सिंह यादव की पत्नी रानी देवी झुकी कमर व लड़खड़ाते कदमों से ही सही लेकिन चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे के अलावा नाती, पोतों से भरा परिवार है। रानी के दोनों बेटे किसान हैं, एक नाती शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed