{"_id":"6055bb54ec99de5c8e6515ce","slug":"panchayat-election-new-reservation-list-released-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: इंतजार हुआ खत्म, महोबा में नई आरक्षण सूची जारी, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: इंतजार हुआ खत्म, महोबा में नई आरक्षण सूची जारी, ये रही पूरी जानकारी
Sat, 20 Mar 2021 02:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय में चस्पा की गई आरक्षण सूची देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश के बाद नए सिरे से 2015 के क्रम में आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। महोबा में सूची चस्पा होने के बाद इसको लेकर डीपीआरओ कार्यालय के बाहर देखने वालों की भीड़ लगी रही। दावेदार सुबह से अपनी सीट का हाल जानने के लिए अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे। नई आरक्षण सूची में महिलाओं का दबदबा दिखा।
सूची जारी होने के बाद कई सीटें बदल गई हैं। जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर सबसे ज्यादा लोग नजर बनाए हुए थे। जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों में से दो सीटें अनुसूचित जाति महिला, दो अनुसूचित जाति, एक पिछड़ा वर्ग महिला, दो सीटें पिछड़े वर्ग के लिए, दो सामान्य महिला और पांच सीटें अनारक्षित की गई हैं।
जिले के 4 ब्लॉकों का आरक्षण भी घोषित कर दिया गया है। जिसमें से कबरई ब्लॉक को अनारक्षित, पनवाड़ी को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जैतपुर पिछड़ा वर्ग व चरखारी पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
चारों विकास खंडों की 273 ग्राम पंचायतों का भी आरक्षण घोषित होने के बाद दावेदारों ने नए सिरे से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए आरक्षण में महिलाओं के भागीदारी काफी अधिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति महिला का आरक्षण पहले ही जारी हो चुका है।
जिन सीटों का आरक्षण बदल गया वहां दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है। आरक्षण बदलने से दावेदारों ने अपने बैनर-पोस्टर छपने के लिए ऑर्डर दे दिए थे अब उन्हें कैंसल कराने के लिए जुट गए हैं। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी सीटों का आरक्षण जारी कर दिया गया है। 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय 23 मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।