फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   panchayat election

आपत्तियों का निस्तारण कर रखा गया सुरक्षित

Sat, 13 Mar 2021 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
कानपुर देहात। विकास भवन सभागार में जिले से आई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की 345 आपत्तियों की जांच के बाद निस्तारण कर दिया गया है। इसके लिए तीन टीमें लगाई गईं थी। इधर, कोर्ट ने अंतिम प्रकाशन पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ का कहना है कि अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन करने पर रोक लगाने का आदेश शासन से दिया गया है। वहां से निर्देश मिलने पर सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तीन मार्च को आरक्षण की पहली सूची जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशन के बाद चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पहली सूची के प्रशासन के बाद तीन दिन आपत्तियां मांगी गई थी। जिले से 141 ग्राम पंचायतों से 289, 16 क्षेत्र पंचायत सीट से 18, दो ब्लॉक प्रमुख की सीटों से चार आपत्तियां दर्ज की गईं। आपत्तियां की जांच व निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन टीमें बनाई गई। बुधवार व गुरुवार को विकास भवन सभागार में तीन टीमों ने दिन रात आपत्तियों की जांच की। शुक्रवार को आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत की कुछ सीटों पर फेरबदल हो सकता है। वहीं बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख सहित जिला पंचायत सदस्य में कोई फेरबदल की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग ब्लॉक से आई आपत्तियों को निस्तारण कर उसे सुरक्षित रख लिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यदि आरक्षण नीति में फेरबदल नहीं हुआ तो सुरक्षित की गई निस्तारण की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed