फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pallavi, Priya, and Shalini excelled in painting.

Kanpur News: चित्रकला में पल्लवी, प्रिया और शालिनी ने मारी बाजी

Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pallavi, Priya, and Shalini excelled in painting.
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को माती स्थित इको पार्क के सामुदायिक भवन में मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग से पल्लवी, माध्यमिक शिक्षा से प्रिया अवस्थी व उच्च शिक्षा से शालिनी को प्रथम स्थान का विजेता घोषित किया गया। जबकि उच्च शिक्षा के छात्रों की भाषण प्रतियोगिता में अंकुर गौतम को पहला स्थान मिला। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी व भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और प्रतिभा ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करते हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्र बनाकर रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन

सीडीओ विधान जायसवाल ने कहा कि छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक समरसता जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से उकेरा है। डीआईओएस बृजभूषण सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग से गोलू को दूसरा व प्रिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि माध्यमिक शिक्षा से शिवांश वर्मा द्वितीय व राधिका द्विवेदी तृतीय रहीं। वहीं उच्च शिक्षा की तरफ ने प्रतिभाग करने वाली सविता को दूसरे व अमृता को तीसरे स्थान का विजेता घोषित किया। इसके अलावा उच्चा शिक्षा के छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें शिवा साहू द्वितीय व छवि तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। यहां एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पांडेय, बीएसए आशीष कुमार पांडेय, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed