{"_id":"06c20e0492aa5202135b5f9d4b6168f5","slug":"pakistan-zindabad-send-slogan-bidders-pak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लगाने वालों को भेजो पाक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लगाने वालों को भेजो पाक’
अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 01 Jun 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ नेता इंद्रेश ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं, पहले तो उन्हें समझाया जाए, यदि नहीं मानते हैं, तो उनको परिवार समेत पाकिस्तान भेज दिया जाए क्योंकि देशद्रोह करने वालों की यही सजा है। वह रविवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संगोष्ठी में बोल रहे थे।
मदनी गेस्ट हाउस दलेलपुरवा में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि इस्लाम में मुल्क से बेवफाई गद्दारी कहलाती है लेकिन यदि कोई माफी मांग लेता है, तो ऐसे लोेगों का माफ भी कर देना चाहिए। इंद्रेश ने कहा कि जो लोग वोट की राजनीति करते हैं, उनका बहिष्कार करना होगा क्योंकि ऐसे लोग दंगा और फसाद कराने से भी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा जन्नती पौधा है। तुलसी का कम से कम एक पौधा को हर कोई मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान और घर मेें जरूर लगाए। इस्लाम में इस पौधे को रेहान के नाम से पहचाना जाता है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। साथ यह नारा भी दिया कि आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत सह संयोजक समी अंसारी ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पिछले 12 वर्षों से इंद्रेशजी के नेतृत्व में कार्य कर रहा है। इस मंच से अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं। की गई।