{"_id":"64d3242b78d367c30f07054c","slug":"pakistan-ats-and-stf-can-investigate-hindu-families-know-why-polices-concern-is-increasing-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: पाकिस्तान हिंदू परिवारों की जांच कर सकती है ATS-STF, जानें क्यों बढ़ रही है पुलिस की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: पाकिस्तान हिंदू परिवारों की जांच कर सकती है ATS-STF, जानें क्यों बढ़ रही है पुलिस की चिंता
Wed, 09 Aug 2023 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:00 AM IST
सार
Chitrakoot Crime: एसपी वंदा शुक्ला ने बताया कि अब पुलिस विभाग की ओर से इस मामले की जांच एटीएस व एसटीएफ से जांच कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पत्र लिखा जा रहा है। स्थानीय जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवार के सदस्यों को लेकर पांचवे दिन भी पूंछताछ की औपचारिकता होती रही। विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) से कोई रिपोर्ट न आने के बाद अब पुलिस विभाग ने एटीएस व एसटीएफ से जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आगे की जांच दिल्ली में होगी। जिले के संग्रामपुर में शुक्रवार को कमलेश कुमार पटेल के साथ दिल्ली से पाकिस्तानी दो हिंदू परिवार के 15 सदस्य पहुंचे थे। इन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच पंचायत भवन में ठहराया गया है। स्थानीय पुलिस टीम की भी चिंताएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
एसपी वंदा शुक्ला ने बताया कि अब पुलिस विभाग की ओर से इस मामले की जांच एटीएस व एसटीएफ से जांच कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पत्र लिखा जा रहा है। स्थानीय जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेजी गई है। जांच एजेंसियां किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं, लेकिन दोनों परिवार दिल्ली वापस भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन