Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paint market business increases before Diwali, demand for branded products

Kanpur News: दिवाली से पहले बढ़ा पेंट बाजार का कारोबार, ब्रांडेड उत्पादों की मांग

Sat, 31 Oct 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paint market business increases before Diwali, demand for branded products
कानपुर देहात। दिवाली नजदीक आने के साथ पेंट बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार पर घरों को सुंदर बनाने के लिए लोग साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में डिस्टेंपर, प्लास्टिक पेंट और पुट्टी की मांग बढ़ी है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले कीमतों में इजाफे से ग्राहकों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टिकाऊपन, आकर्षक रंगों के विकल्प और आसानी से सफाई होने की सुविधा के कारण लोग चूना और डिस्टेंपर के स्थान पर आधुनिक पेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ ही लोग अपने घरों की दीवारों के लिए पसंदीदा रंग चुन रहे हैं। पेंट कारोबारियों के मुताबिक, पहले घरों की पुताई में चूने और डिस्टेंपर का अधिक इस्तेमाल होता था, लेकिन अब प्लास्टिक पेंट और इमल्शन का चलन बढ़ा है। इनकी खासियत यह है कि दीवारों पर लंबे समय तक रंग बना रहता है। साथ ही, कई तरह के पेंट की सतह को गीले कपड़े से साफ करना भी आसान होता है।
विज्ञापन

बाजार में उपलब्ध कंप्यूटराइज्ड कलर मशीनों से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार रंग और शेड तैयार करा सकते हैं। इससे दीवारों के लिए अलग-अलग रंगों का चुनाव करना आसान हुआ है। कंपनियां भी मांग के अनुरूप पेंट की आपूर्ति कर रही हैं। पेंट कारोबारी मनीष व पीयूष कौशल ने बताया कि इस समय प्लास्टिक पेंट और इमल्शन की मांग अधिक है। लंबे समय तक टिकने और सफाई में आसानी के कारण ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। दिवाली के चलते इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। बाजार में 20 किलो पेंट का पैक गुणवत्ता और ब्रांड के अनुसार दो हजार से 4500 रुपये तक में बिक रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
ब्रश के मुकाबले रोलर की ओर बढ़ा रुझान
इस बार ब्रश की तुलना में रोलर की मांग अधिक है। इनके दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। एक, दो, तीन और चार इंच के ब्रश 20 रुपये, 40 रुपये, 75 और 120 रुपये में उपलब्ध हैं। दो, चार, छह और नौ इंच के रोलर 50 रुपये, 65 रुपये, 75 और 120 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं, डिस्टेंपर एक, दो, पांच और दस किलो के पैक में, जबकि प्लास्टिक पेंट एक, चार, दस और 20 किलो के पैक में उपलब्ध है। ऑयल पेंट 50 ग्राम से 20 लीटर तक के पैक में मिल रहा है।

........................
बजट के साथ टिकाऊपन पर भी नजर
इस समय चूना और डिस्टेंपर के मुकाबले प्लास्टिक पेंट व इमल्शन का चलन बढ़ा है। लोगों को कंप्यूटराइज्ड मशीन से पसंद के मुताबिक रंग तैयार कराने की सुविधा मिल रही है। बाजार में 20 किलो पेंट का पैक दो हजार से 4500 रुपये तक उपलब्ध है। खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक रंग, बजट, टिकाऊपन और सफाई की सुविधा को ध्यान में रखकर पेंट को चुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed