दर्दनाक हादसाः खड़ी बस में रोडवेज ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल, महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों से खचाखच भरी परिहार बस सर्विस की बस रामादेवी से चौड़गरा, फतेहपुर जा रही थी। शाम करीब चार बजे बस कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर स्थित आईटीबीपी सेंटर (इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस) के सामने पहुंची। वहां चालक बस रोक कर आईटीबीपी के जवान कायमगंज, फर्रुखाबाद निवासी अजय प्रताप (30) को उतार रहा था। उसी दौरान कानपुर से इलाहाबाद जा रही लीडर रोड डिपो, इलाहाबाद की बस ने पीछे से परिहार डिपो की बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। यात्री भी बसों में फंस गए।
आईटीबीपी के जवानों ने साहस और मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की
डॉक्टरों ने रामस्वरूप की पत्नी मुन्नी, हरिशचंद्र, कोमल और करन को हैलट रेफर कर दिया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक कई और यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी। वे लोग मौके से ही दूसरे साधनों से गंतव्य को चले गए। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर रोडवेज बस केचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बस और चालक को पकड़ लिया गया है।
एक घंटे तक रहा जाम
हादसे के चलते कानपुर-इलाहाबाद लेन पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। चालकों के विपरीत दिशा से वाहन ले जाने पर इलाहाबाद-कानपुर लेन की भी ट्रैेफिक व्यवस्था धवस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन के जरिए हाइवे से हटवाया। इसके बाद के पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।