{"_id":"5ce5889bbdec220745634c9d","slug":"painful-death-of-policeman-in-jalaun-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खाना खाने जा रहे सिपाही को निगल गई मौत, काल बनकर आया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खाना खाने जा रहे सिपाही को निगल गई मौत, काल बनकर आया वाहन
Wed, 22 May 2019 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिपाही उमाशंकर की फाइल फोटो, परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में बाइक से खाना खाने जा रहे सिपाही की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बांदा जनपद के मबई-बुजुर्ग निवासी निवासी उमा शंकर तिवारी (50) पुत्र राम जियावन वर्तमान समय में पुलिस लाइन में तैनात है। मंगलवार को वह बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ढाबे में खाना खाने जा रहा था। सभी रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों व पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी। आरआई अवधेश नारायण यादव ने बताया कि मृतक सिपाही मबई बुजुर्ग जनपद बांदा का रहने वाला है। झांसी से चार माह पहले जनपद में ट्रांसफर होकर आया था, मृतक के तीन बच्चे हैं। कविता, शीतल व मनीष तिवारी हैं।