{"_id":"6908e590ad21780ff90366de","slug":"pachand-mela-to-start-with-mahaaarti-thousands-of-devotees-will-take-bath-etawa-news-c-216-1-etw1003-132903-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महाआरती के साथ शुरू होगा पचनद मेला, हजारों श्रद्धालु करेंगे स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महाआरती के साथ शुरू होगा पचनद मेला, हजारों श्रद्धालु करेंगे स्नान
विज्ञापन
चकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक पचनद मेले की तैयारियां हो गई हैं। प्रशासन और मेला समिति ने समन्वय से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के आगमन, स्नान, सुरक्षा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। मेले का शुभारंभ आज यानी मंगलवार शाम यमुना की महाआरती से होगा, जबकि मुख्य स्नान पर्व पांच नवंबर की भोर से प्रारंभ होगा।
चंबल में जलस्तर अधिक होने के कारण एसडीआरएफ टीम, दो मोटर बोट, स्थानीय पांच नौकाएं, गोताखोर, और वाहन पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही स्नान घाटों की सफाई और लाइटिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। नेटवर्क समस्या के कारण वॉकी-टाॅकी की व्यवस्था की गयी है। मंदिर स्थल पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। सीओ रामदवन मौर्य ने बताया कि मेले क्षेत्र में 14 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें बिठौली तिराहा, थाना परिसर, पचनदा पुल बैरियर, स्नान घाट स्थल, मंदिर मोड़ तिराहा, मंदिर परिसर आदि प्रमुख हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी ताकि महिला श्रद्धालु सुरक्षित और निश्चिंत होकर दर्शन कर सकें। सुरक्षा में 6 इंस्पेक्टर,11 सब इंस्पेक्टर, 15 महिला कांस्टेबल, 52 कांस्टेबल, तीन टुकड़ी पीएसी जिसमें एक टीम में आठ पीएसी जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं बिठौली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह सुरक्षा की कमान संभालेंगे। महाकालेश्वर शिव मंदिर से कुछ दूरी पर संगम किनारे पीपल के पेड़ खड़ा है। यहां से 100 मीटर दूर संगम पर स्नान घाट बनाया गया है। मान्यता है इसी जगह महाकवि तुलसीदास ने स्नान किया था। स्थान घाट पर महिलाओं के लिए टेंट लगाकर स्नान घर तैयार किये जा रहे है और नहाने के लिए पंप लगाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।