{"_id":"680950cc594171c1300055ff","slug":"pac-team-won-the-match-by-153-runs-due-to-anmols-century-kanpur-news-c-362-1-ka11003-122575-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अनमोल के शतक से पीएसी टीम ने 153 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अनमोल के शतक से पीएसी टीम ने 153 रन से जीता मैच
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में अनमोल के शतक से पीएसी ने सोनेट क्लब को 153 रन से हराया। दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने साउथ जिमखाना को सात विकेट से तो तीसरे में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने कानपुर क्रिकेटर्स को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में कानपुर स्टारलेट ने स्टार क्लब को 52 रन से और पांचवें में सदर्न क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन को 12 रन से मात दी।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में पीएसी ने 40 ओवर में 303 रन बनाए। इसमें अनमोल रतन मिश्रा ने 123, अंकित यादव ने 73 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अव्यक्त पांडेय ने चार व अंश राय ने दो विकेट लिए। वहीं, सोनेट क्लब ने 32.5 ओवर में 150 रन बनाए। इसमें सुयश सिंह ने 42 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अभिनव तिवारी ने चार व आनंद दुबे ने तीन को आउट किया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए दूसरे मैच में साउथ जिमखाना ने 36.4 ओवर में 163 रन बनाए। इसमें रंधीर सिंह ने 83 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में मृदुल सचान ने चार को आउट किया। वहीं, आदर्श क्लब ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। इसमें देवेश तिवारी ने 72 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिषेक सिंह ने एक को आउट किया। एचएएल मैदान पर हुए तीसरे मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 33.4 ओवर में 139 रन बनाए। इसमें रिंकू ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अलमास शौकत ने पांच को आउट किया। जवाब में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने 27.2 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीता। इसमें अलमास शौकत ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रवि सोनकर ने तीन को आउट किया। सप्रूू मैदान पर हुए चौथे मैच में कानपुर स्टारलेट ने 29 ओवर में 138 रन बनाए। इसमें श्रेयांश सिंह ने 43 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में प्रिंस राठौर व भारत ने तीन-तीन को आउट किया। वहीं, स्टार क्लब की पूरी टीम 16.2 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। सागर सिंह ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में इमरान, सुरेंद्र व कृष ने तीन-तीन विकेट चटकाए। आरपीसीए मैदान पर हुए पांचवें मैच में सदर्न क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 196 रन बनाए। इसमें शुभदीप ने 69 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में हिमांशु, अभिजीत व शाश्वत शुक्ला ने दो-दो को आउट किया। वहीं, स्पोर्टिंग यूनियन 37.4 ओवर में 184 रन आउट हो गई। इसमें आदित्य यादव ने 56 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अदिति अग्रवाल ने तीन, अक्षत व कृष्णा बाली ने दो-दो को आउट किया।