Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PAC Kanpur wins Eastern Zone title

Kanpur News: पीएसी कानपुर ने जीता पूर्वी जोन का खिताब

Sat, 07 Nov 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
PAC Kanpur wins Eastern Zone title
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी के क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान कानपुर टीम ने 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को 78 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


37वीं वाहिनी कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष कुमार ने 50 रन, नेत्रपाल ने 40 रन, शुभम ने 20 रन की पारी खेली। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की पूरी टीम कानपुर की घातक गेंदबाजी के आगे 17.1 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। कल्पनीत ने 30 रन, संजय ने 25 रन बनाए। राज वर्मा, धर्मवीर ने दो-दो और नवनीत ने तीन को आउट किया।
विज्ञापन


मैन ऑफ सीरीज और श्रेष्ठ गेंदबाज धर्मवीर, श्रेष्ठ बल्लेबाज राज वर्मा को चुना गया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच शुभम को चुना गया। मुख्य अतिथि सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र, शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, एसक्यूएम शिवांशु द्विवेदी और हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed