फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   oxygen concentrator, iit kanpur, coronavirus

कानपुर: सस्ता ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बना रहा आईआईटी, प्रोफेसर अमिताभ ने ट्वीट कर दी जानकारी, कीमत का खुलासा नहीं

Sun, 25 Apr 2021 04:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Apr 2021 04:43 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इस समय देश में ऑक्सीजन की भयंकर किल्लत चल रही है। कई मरीजों की जान जा रही है। प्रो. बंदोपाध्याय ने बताया कि यह पोर्टेबल मशीन चलता-फिरता ऑक्सीजन प्लांट है।

विज्ञापन
oxygen concentrator, iit kanpur, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञ सस्ता ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास अगर कारगर होता है तो ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। आईआईटी के स्टार्टअप इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेल के प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इस समय देश में ऑक्सीजन की भयंकर किल्लत चल रही है। कई मरीजों की जान जा रही है। प्रो. बंदोपाध्याय ने बताया कि यह पोर्टेबल मशीन चलता-फिरता ऑक्सीजन प्लांट है। यह हवा से सीधे ऑक्सीजन लेकर उसे फिल्टर करती है।
विज्ञापन


इसके उपयोग से मरीज का सेच्युरेशन लेवल ठीक रहता है। प्रो. बंदोपाध्याय ने बताया कि उन्होंने हवा की शुद्धता के विषय में डॉक्टरों से भी जानकारी मांगी है। इसकी डिजाइन अभी अंडर प्रोसेस है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा अभी उन्होंने नहीं किया है। बता दें कि अभी बाजार में 45 हजार से दो लाख रुपये तक के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed