फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oxygen capsule reached Kanpur

राहत : ऑक्सीजन कैप्सूल पहुंचा कानपुर, सभी अस्पतालों को हो सकेगी आपूर्ति 

Mon, 19 Apr 2021 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 10:16 AM IST
सार

कानपुर के तमाम अस्पतालों में रविवार को ऑक्सीजन न मिलने से कोरोना संक्रमितों समेत दूसरे मरीज तड़प उठे। कई की जान चली गई, लेकिन अस्पताल सामान्य मौत बताकर परिजनों से अव्यवस्था का हाल छिपाते रहे।

विज्ञापन
Oxygen capsule reached Kanpur
ऑक्सीजन कैप्सूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 20 टन का ऑक्सीजन कैप्सूल रायबरेली से कानपुर पहुंच गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और प्रशानिक अधिकारी इस ऑक्सीजन कैप्सूल को लेकर कानपुर पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब कानपुर के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन मिल पाएगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि कानपुर के तमाम अस्पतालों में रविवार को ऑक्सीजन न मिलने से कोरोना संक्रमितों समेत दूसरे मरीज तड़प उठे। कई की जान चली गई, लेकिन अस्पताल सामान्य मौत बताकर परिजनों से अव्यवस्था का हाल छिपाते रहे। रामा मेडिकल कॉलेज में कई मरीजों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली। हाय तौबा मचने के बाद मामला नोडल अफसर अनिल ढींगरा तक पहुंचा।
विज्ञापन


तब जाकर कुछ मरीजों को ऑक्सीजन लगाई गई। हैलट के भी कोविड मरीजों की यही दशा रही। ऑक्सीजन की कमी से दिन भर मरीजों की सांसें फूलती रहीं। शहर के कई अस्पतालों में 24 घंटे का भी ऑक्सीजन बैकअप नहीं है। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी से भी मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। नोडल अफसर अनिल ढींगरा के सक्रिय होने के बाद रामा मेडिकल कालेज और नारायणा मेडिकल कालेज ने सीएमओ को स्थिति की जानकारी दी और मरीजों को बचा पाने से हाथ खड़े कर दिए। बताया कि उनके पास रविवार रात तक की ही आक्सीजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोगियों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। सीएमओ ने स्थिति से कमिश्नर और डीएम को अवगत करा दिया है। दरअसल शनिवार को कानपुर के दो आक्सीजन टैंकर लखनऊ डायवर्ट कर देने से रविवार को कोविड अस्पतालों में त्राहि-त्राहि की स्थिति रही। होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों को सिलिंडर नहीं मिल पाए। अस्पतालों का स्टाक कम होता गया। इस वजह से सभी जरूरतमंद रोगियों को ऑक्सीजन नहीं मिली। रामा मेडिकल कालेज और नारायणा मेडिकल ने सीएमओ को स्थिति से अवगत करा दिया है कि उनके पास आधी रात तक की ही आक्सीजन बची है।


इस पर सीएमओ ने किसी तरह व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। आनन फानन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जूम मीटिंग हुई। टैंकर डायवर्ट करने को आपराधिक कृत्य बताया गया है। मीटिंग में सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कमिश्नर डॉ. राजशेखर और डीएम आलोक तिवारी को स्थिति बताई। डीएम ने इस पर शासन को पत्र लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed