फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overloaded dumpers without number plates are running fast on the road

Kanpur News: बिना नंबर प्लेट ओवरलोड डंपर सड़क पर भर रहे फर्राटा

Thu, 30 Oct 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Overloaded dumpers without number plates are running fast on the road
कानपुर देहात। जिले की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड ट्रक व डंपर खुलेआम दौड़ रहे हैं। नंबर प्लेट नहीं होने से हादसा होने पर इनको पकड़ना मुश्किल होता है। इसके अलावा ओवरलोड ट्रक और डंपर राजस्व को चूना भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खदानों से पट्टाधारकों को मौरंग, बालू व गिट्टी भेजने के लिए ई-ट्रांजिट पास जारी करने के लिए सिक्योरिटी पेपर पर यूनिक कोड युक्त रॉयल्टी प्रिंट किए जाने की व्यवस्था है। जिले की सड़कों पर मौरंग लदे ट्रक व डंपर दिन रात निकल रहे हैं। अधिकांश वाहनों में कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। इस तरह से बिना नंबर प्लेट, बिना रॉयल्टी के ही डंपरों से खनिज का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन

रूरा के दिलीप मिश्रा ने बताया कि सुबह सात बजे से रात दस बजे तक नो-इंट्री होने के कारण चालक सुबह पांच से छह बजे के बीच निकलते हैं। इस समय यातायात पुलिस का कोई जवान भी नहीं होता है। ऐसे में इन्हें निकलने में कोई समस्या भी नहीं होती है। वहीं शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन होने से हादसा होने पर इन्हें पकड़ने में मुश्किल होती है। हादसा होने पर चालक वैकल्पिक मार्ग से भागने में सफल हो जाते हैं। जिम्मेदार सिर्फ बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के चलने वाले चालकों का चालान कर नियमों का पाठ पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
हादसे में हो चुकी चार लोगों की मौत
रूरा में दो फरवरी 2025 से आरओबी पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। इसका फायदा डंपर व ट्रक संचालक उठा रहे हैं। चालक बाराजोड़ टोल प्लाजा से बचने के लिए यहां से शिवराजपुर, बिल्हौर होते हुए कानपुर नगर निकल रहे हैं। 31 मार्च 2025 को कारी गांव के सामने बिना नंबर प्लेट के मौरंग लदे ओवरलोड डंपर से हादसा हो चुका है। इसमें रेलवे स्टेशन जाने के दौरान बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मार्ग में सुबह सात से रात दस बजे के बीच नो-इंट्री लगा दी गई। वहीं मंगलवार को अकबरपुर से रूरा जाने वाले मार्ग पर अंगनू की गुमटी के पास देर रात तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है।
.....................
बयान
बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नो-एंट्री में यदि डंपर निकल रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।- रामबहादुर यातायात प्रभारी

....................
इटावा-कानपुर व झांसी की तरफ जाने वाले हाईवे सहित अन्य मार्गों पर ओवरलोड ट्रक व डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। समय-समय पर अभियान चलाते हुए इनका चालान व सीज किया जाता है। एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। - सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed