फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overloaded dumpers without license plates are plying in Patharmandi, Kabrai.

Kanpur News: पत्थरमंडी कबरई में दौड़ रहे ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट के डंपर

Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Overloaded dumpers without license plates are plying in Patharmandi, Kabrai.
कबरई (महोबा)। जिले की पत्थरमंडी कबरई में अवैध खनिज परिवहन का खेल जारी है। डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दिन रात कानपुर-सागर और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक फर्राटा भर रहे हैं। कई ट्रक ऐसे हैं, जिनमें नंबर प्लेट ही नहीं है। ऐसे में खनिज चौकियों से इन ट्रकों के निकलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की प्रमुख पत्थरमंडी में शामिल कबरई में 200 से अधिक पहाड़ों पर खनन होता है। यहां इतने ही क्रशर प्लांट संचालित हैं। जहां गिट्टी बनाई जाती है। पत्थरमंडी कबरई में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक ट्रक व डंपर गिट्टी-पत्थर लेने आते हैं। अवैध खनिज परिवहन की शिकायतों पर डीएम गजल भारद्वाज ने 13 अप्रैल को एसपी, खनिज और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। साथ ही चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-एमएम-11, ई-फॉर्म सी, ईटीपी व आईएसटीपी जैसे खनिज परिवहन प्रपत्रों का सत्यापन करते हुए वाहनों की सघन जांच करने और ड्यूटी समय, जांच किए गए वाहनों की संख्या टास्क फोर्स ग्रुप में साझा करने व जिला मुख्यालय से संबद्ध सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए थे लेकिन पत्थरमंडी में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

दिन-रात हाईवे पर गिट्टी लदे ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के ट्रक-डंपर दौड़ रहे हैं। इससे न सिर्फ अवैध खनन पर लगाम लगाने के दावे सवालों के घेरे में हैं बल्कि चेकपोस्ट पर तैनात जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। उधर, जिला खनिज अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि संयुक्त टीम लगातार वाहनों की जांच कर रही है। ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चेकपोस्टों में तैनात कर्मचारियों को बदला गया है। अवैध खनिज परिवहन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed