{"_id":"97f37b3b63f0f83379cfbc58a703f63b","slug":"our-saviour-is-born-of-mary-sweet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तिदाता हमारा जन्मा है मरियम का प्यारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तिदाता हमारा जन्मा है मरियम का प्यारा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू इंडिया चर्च ऑफ गाड की ओर से ेगोविंद नगर स्थित सुहानी पैलेस में क्रिसमस महोत्सव मनाया गया। पादरी अनिल गिलवर्ट ने प्रार्थना के साथ महोत्सव का शुभांरभ किया।
चर्च क्वायर ने प्रभु यीशु के जन्म पर जन्मा है मुक्तिदाता हमारा जन्मा है मरियम का प्यारा... गीत गाकर क्रिसमस का आगाज किया। बैत सदा चिल्ड्रेन होम्स के बच्चों ने आजा उसे चख के देख ले.. गीत गाया तो क्षमा, कंचन, नेहा ने ग्रुप डांस किया। चर्च के यूथ ग्रुप के कशिश, प्रिंस, सुधीर ने डांस पेश किया।
सीनियर ग्रुप ने नाटक प्रस्तुत कर जीवन में न भटकने का संदेश दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां प्रस्तुत कीं। क्रिसमस के पहले ग्वालटोली के सीएनआई चर्च में शुक्रवार शाम को कैंडल लाइट का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु की आराधना कर उनके संदेश सुनाए गए।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग चर्च में मौजूद रहे। क्राइस्ट चर्च के सहयोगी पादरी जोशी ने आराधना की शुरुआत प्रार्थना से की और बाइबिल का पाठ किया। अगुवाई अमीषा विलकिंसन ने की। समूहों ने प्रभु यीशु मसीह की महिमा के गीत गाए। क्वॉयर ने ‘बड़ा दिन आया रे’ गाया और नाटक से संदेश दिया गया कि प्रभु यीशु का जन्म हमारे उद्धार के लिए हुआ है। अलका मसीह ने भी गीत गाया। पादरी फजल मसीह ने क्रिसमस की बधाई दी। अंतिम प्रार्थना क्राइस्ट चर्च के डीन पादरी एसपी लाल ने की।