फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OTS in KDA from today, thousands of defaulter allottees will get relief

Kanpur News: केडीए में ओटीएस आज से, हजारों डिफाल्टर आवंटियों को मिलेगी राहत

Sat, 18 Apr 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
OTS in KDA from today, thousands of defaulter allottees will get relief
कानपुर। केडीए के बकायेदार आवंटियों को राहत देने के लिए 18 अप्रैल से एकमुश्त समाधान योजना-2026 लागू की जा रही है। यह योजना 17 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इससे करीब तीन हजार डिफाल्टर आवंटियों को लाखों रुपये के ब्याज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आवंटी इंटरनेट के माध्यम से www.awasbandhu.in पर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई या एक्सिस बैंक से भी आवेदन मिलेंगे। शासन ने आवेदनों का निस्तारण तीन माह में करने का आदेश दिया है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आवंटी लंबे समय से इस योजना की मांग कर रहे थे। छह साल पहले कोरोना काल में भी ऐसी योजना आई थी। तब आवंटी इसका लाभ नहीं ले पाए थे। डिफाल्टर आवंटी इसका लाभ लेकर ब्याज से बच सकते हैं।
विज्ञापन

विभिन्न श्रेणियों के आवंटियों के लिए अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस (जीएसटी सहित) और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली राशि निर्धारित की गई है। इसके तहत ईडब्ल्यूडीएस श्रेणी के भवन, भूखंड के लिए प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि 5000 रुपये है। इसी तरह एलआईजी श्रेणी के भवन, भूखंड के लिए प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि 10,000 रुपये है। अन्य श्रेणी की आवासीय एवं मिश्रित उपयोग की संपत्तियों और व्यावसायिक दुकान व दुकानों के भूखंडों के लिए प्रोसेसिंग फीस 2100 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि 50,000 रुपये है। अन्य व्यावसायिक संपत्तियों के लिए प्रोसेसिंग फीस 11,000 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि पांच लाख रुपये है। ग्रुप हाउसिंग श्रेणी के लिए प्रोसेसिंग फीस 11,000 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि पांच लाख रुपये है। संस्थागत संपत्तियों के लिए प्रोसेसिंग फीस 11,000 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि पांच लाख रुपये है। मानचित्र के लिए प्रोसेसिंग फीस 5,000 रुपये और आवेदन के साथ जमा की जाने वाली धनराशि दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई की मोतीझील, पनकी, शताब्दीनगर, कोयलानगर, रतनलालनगर शाखा और एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस, नौबस्ता, बर्रा, दादानगर, स्वरूपनगर, कल्याणपुर शाखाओं में निर्धारित प्रोसेसिंग फीस और प्रारंभिक धनराशि जमा कर ओटीएस फार्म लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed