{"_id":"5fd6574d8ebc3e3d527c776e","slug":"other-kanpur-news-knp5997234153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के 69 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के 69 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (जालौन)। डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर विकास समिति ने रविवार को बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। हाईस्कूल के 54 और इंटरमीडिएट के 15 मेधावियों को मेडल, प्रमाणपत्र, शील्ड और किताब दी गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे पूर्व मंत्री चैनसुख भारती ने कहा कि सामाजिक विकास की धारा बिना शिक्षकों के योगदान के संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपराज सिंह गुर्जर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों को समाज के अच्छे नागरिक बनने में सहयोग करती है।
शिक्षण संस्थाएं ऐसी शिक्षा प्रदान करें जिससे बच्चों का चतुर्मुखी विकास हो। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरगोविंद कनौजिया ने भी संबोधित किया। संजय गौतम, अरविंद राठौरस, मानसिंह,श्रीराम दिवाकर, संदीप दिवाकर, जीपी वर्मा, चिंतामन दोहरे, जंगबहादुर, रमाकांत, मनीष चौधरी और प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।