{"_id":"5fc147d58ebc3e9ba53026f9","slug":"other-kanpur-news-knp5967082160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना जानवर गोशाला में बंद कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना जानवर गोशाला में बंद कराएं
विज्ञापन
जालौन। अन्ना जानवरों की समस्या से परेशान प्रतापपुरा गांव के किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम और बीडीओ को ज्ञापन दिया। किसानों ने गांव में बनी गोशाला में चारे-पानी आदि का इंतजाम कराकर अन्ना जानवर बंद कराने की मांग की।
जालौन ब्लॉक के प्रतापपुरा में बनी अस्थायी गोशाला में गोवंश के लिए चारे और पानी का इंतजाम नहीं है। इससे क्षेत्र में जानवर अन्ना घूम रहे हैं। ये जानवर खेतों में खड़ी फसलें चर जाते हैं। परेशान किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम गुलाब सिंह, बीडीओ महिमा विद्यार्थी और कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा से गांव की गोशाला में चारे-पानी आदि की व्यवस्था कर अन्ना जानवर बंद कराने की मांग की।
किसानों का कहना था कि अन्ना जानवरों के कारण रात दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। चूक होने पर जानवर फसल बर्बाद कर देते हैं। जानवर भगाने में विवाद की स्थिति बन जाती है। ज्ञापन देेने वालों में सुमित पाठक, बैकुंठ, अनुराग गुप्ता, मनोज दीक्षित, मानसिंह पाल, राम औतार, पारस मिश्रा, लालजी पाठक, शशिकांत, मुन्ना पाल, योगेश पाठक आदि शामिल रहे।