{"_id":"5f5139d58ebc3e54e24c9f56","slug":"other-kanpur-news-knp5805521155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ और एसओ पर कारतूस लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ और एसओ पर कारतूस लूटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक तिर्वा शाखा के प्रतिनिधि प्रत्याशी ने तिर्वा सीओ और ठठिया थाना प्रभारी पर घर में घुसकर कारतूस और जेब से रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस अधिकारी उन्हें और उनके बेटे को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहे है।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक तिर्वा शाखा के प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी रहे दिगंबर सिंह ने आयुक्त कानपुर मंडल को पत्र भेजा। इसमें बताया कि एक सितंबर को प्रतिनिधि पद का मतदान हुआ था। जिसमें उनके मतदाताओं को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वोट डालने नहीं दिए।
इससे वह चुनाव हार गए। मतदान के एक दिन पूर्व 31 अगस्त को उनके घर तिर्वा सीओ दीपक दुबे, ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और तालग्राम थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। घर में रखे सामान को तोड़कर गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच वह भी मौके पर पहुंच गए। घर की खूंटी पर 13 कारतूसों से भरी कारतूस पेटी लूट ली। उनके जेब से 11 हजार रुपये राजकुमार सिंह ने लूट लिए।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ ने कहा कि मतदान केंद्र पर अगर उसने बस्ता लगाया तो उसे और उनके बेटे दिग्विजय व मौसेरे भाई सुरेश चंद्र को संगीन धाराओं में जेल भेज देंगे। इस संबंध में एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है फिर भी अगर शिकायत मिली तो जांच कराएंगे।